Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बड़ी खबर: सरकारी अस्पतालो में अब इलाज हुआ 100 गुना महंगा, गरीब की पकड़ से दूर होते देख जनता का उबाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उपचार महंगा होने से नगर के सभासदों और छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पतालों में उपचार सस्ता नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। छात्रों और सभासदों ने डीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा और अस्पतालों में शीघ्र उपचार सस्ता नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को आक्रोशित सभासद और छात्र डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले ही लगातार बढ़ रही मंहगाई से पहले ही आम आदमी तस्त्र है। सरकार ने सरकारी अस्पतालों उपचार को मंहगा कर आम आदमी को परेशान करने का कार्य किया है। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 23 रुपये की पर्ची को 60 रुपये कर दिया है। भर्ती फीस को 119 की जगह 240 कर दिया है। प्राइवेट वार्ड में 300 की जगह 800 और अल्ट्रासाउण्ड फीस को 471 से बढ़ाकर 700 कर दिया है, जो बिल्कुल गलत है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र अस्पतालों में उपचार सस्ता नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Advertisement