Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने पर भतरोजखान पुलिस ने 2 चालकों को किया गिरफ्तार वाहन सीज़

 

अल्मोडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने /यातायात नियमों का पालन करने हेतु चलाये गए सघन चेकिंग अभियान में दिनाँक 29.09.2019 को थानाध्यक्ष भतरोजखान द्वारा बेतालघाट तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया दौराने चेकिंग वाहन संख्या Uk-04 CA- 6710 के चालक बालादत्त पुत्र भूपाल दत्त निवासी ढोल गांव पोस्ट सुनस्यारी बेतालघाट नैनीताल को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त
दिनाँक 28.09.19 को उप निरीक्षक चंद्र सिंह थाना भट्ट रोज खान द्वारा वाहन संख्या HR 14 M 1111 ECOSports के चालक सुरेश कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी बादली बहादुरगढ़ झज्जर हरयाणा को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उपरोक्त दोनों वाहनों को सीज़ कर थाने दाखिल किया गया। दोनों वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संबंधित संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है

Advertisement