March 8, 2026

 बागेश्वर पुलिस ने 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक: 29-09-2019 को *श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* कोतवाली पुलिस द्वारा एक व्यक्ति धीरेन्द्र सिंह परिहार पुत्र श्री हरीश सिंह निवासी- ग्राम- जाख पो0- हड़बाड़, थाना व जिला- बागेश्वर उम्र- 33 वर्ष को 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय ओमिनी वैन वाहन सं- UK-02-TA-1917 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना कोतवाली में मु0 FIR No- 131/19 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम धीरेन्द्र सिंह परिहार उपरोक्त पंजीकृत किया गया।