Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

टिहरी में पति-पत्नी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिला पंचायत सदस्य 

टिहरी। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण के जिपं हडियाणा और रघुवीर सजवाण के अखोड़ी सीट से निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। दोनों नव निर्वाचित सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों, भाजपा हाईकमान के साथ कार्यकर्ताओं का आभार जताया। दोनों जिपं सदस्य पति-पत्नी हैं। जिला पंचायत टिहरी की निवर्तमान जिलाध्यक्ष सोना सजवाण भिलंगना ब्लॉक के जिला पंचायत हडियाणा वार्ड-30 और उनके पति रघुवीर सजवाण भिलंगना के अखोड़ी वार्ड-29 से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दोनों भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। शनिवार को जिला पंचायत दतर नई टिहरी में सोना और रघुवीर (पति-पत्नी) के निर्वाविरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल-मालाओं से स्वागत कर भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की। सोना सजवाण जिपं टिहरी की निर्वतमान अध्यक्ष हैं, इससे पूर्व वह दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। हडियाणा सीट से कांग्रेस की सुमन नैथानी मैदान में थी, लेकिन उनकी दो से अधिक संतान होने के कारण उनका नामांकन रद हो गया था। जिसके बाद सोना सजवाण उक्त सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुई है। अखोड़ी वार्ड से वीर सिंह कैंतुरा और शीशपाल के नाम वापस लेने के बाद रघुवीर भी निर्विरोध निर्वाचित जिपं सदस्य बन गए। बताया जा रहा है कि टिहरी जिले में पहली बार कोई पति-पत्नी जिपं सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए है। दोनों जिपं निर्वाचित सदस्यों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना है। शनिवार को जिपं सदस्यों के नाम वापसी के बाद जिपं हडियाणा वार्ड से सोना सजवाण निर्विरोध निर्वाचित हो गई। वह तीसरी बार जिपं सदस्य बनी हैं। सोना को माना जा रहा है जिपं अध्यक्ष का प्रबल दावेदार शासन की ओर अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष सीट का रोस्टर जारी नहीं किया गया है। लेकिन टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की हडियाणा और अखोड़ी सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के निर्वविरोध निर्वाचित होने से जिपं की निर्वतमान अध्यक्ष सोना सजवाण को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।

You may have missed

Advertisement