ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झिरौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपदभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी चेकिंग एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 6 नवंबर 2026 को थाना झिरौली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पूरन लाल (35 वर्ष) पुत्र शेर राम, निवासी ग्राम बॉडी, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर के कब्जे से 18 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में थाना झिरौली में FIR संख्या 17/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- अ0उ0नि0 राकेश कुमार
- हे0का0 प्रकाश जोशी
- हे0का0 नन्दन भाकुनी
दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट
त्योहारी सीजन में अवैध शराब की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान तेज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
