द्योनाई में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
बागेश्वर ( गरुड़) जिले की अणा जिला पंचायत सीट जो की महिला आरक्षित है । इस सीट पर ज्यूँ 2 मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही हैं। मुकाबला काफी दिलचस्प होते दिख रहा हैं।
यहाँ आपको यह भी बताते चले कि इस सीट पर 3 उम्मीदवार इस मुकाबले को त्रिकोडिय बनाये हुए है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इनमे से मुख्य मुकाबला किन किन के बीच होगा। अब आने वाले समय मे जब ज्यो 2 प्रचार जोर पकड़ते जायेगा त्यों 2 इस राजनीतिक स्थिति भी स्पष्ट होती जाएगी।
इसी सीट से पहली बार अपनी किस्मत की आजमाईश कर रही क्षेत्र की स्थानीय उम्मीदवार मंजू डसीला ने आज पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण के हाथों अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कराया।
विदित हो कि मंजू डसीला व उनके पति एडवोकेट रणजीत डसीला इससे पूर्व दोनो क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।
द्योनाई बाजार में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने समस्त क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की सम्मानित जनता को मंजू डसीला को अपना आशीर्वाद देकर क्षेत्र में विकास का मार्ग जो कि एक लंबे समय से अवरुद्ध हुआ पड़ा है। उसे खोलने को अपनी अपनी सहभागिता देनी होगी।
श्री फर्स्वाण ने उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र ने हमेशा मेरा अपना आशीर्वाद देकर मेरा मान बढ़ाया है कहा कि जब वे इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे तो उन्होंने द्योनाई घाटी में 4 पुलों का निर्माण कराया था।
उदघाटन कार्यक्रम के बाद मंजू डसीला व उनके समर्थकों ने द्योनाई, घटकनेला, सेलखोला, भतड़िया सरोली व रिठाड़ गावो के घर घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया।
उनके उदघाटन व जनसंपर्क अभियान में प्रकाश कोहली, लक्ष्मण कुमार सुंदर बरौलिया हरीश जीना दुलाप बोरा अर्जुन राणा एडवोकेट रणजीत डसीला, गंगा सिह कुलेगी सहित दर्जनों महिला व युवा मौजूद रहे।
