Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

हल्द्वानी की बॉक्सर लकी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में कांस्य जीता 

हल्द्वानी। हल्द्वानी की बेटी और चमोली के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। चेक गणराय में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित जुलियस तोरमा मेमोरियल अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की हल्द्वानी निवासी लकी राणा (64 भार वर्ग) और चमोली के सतेन्द्र सिंह (91 भार वर्ग) ने कांस्य पदक जीतकर परचम लहरा दिया। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन महासचिव गोपाल खोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद दोनों का कैप हिसार (हरियाणा) में लगा था। लकी की यह पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। सतेंद्र सिंह इससे पहले रूस जा चुके थे। टीम के साथ बागेश्वर निवासी सुंदर सिंह गाडिय़ा और इंडिया यूथ वीमन चीफ कोच भाष्कर चंद्र भट्ट बतौर कोच गए थे। दोनों की उपलब्धि पर उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ, अपर निदेशक खेल डीपी भट्ट, डॉ. भुवन तिवारी, नवीन टटा, शैलेन्द्र भंडारी, प्रकाश शर्मा, सुमन चतुर्वेदी, अनीश उपाध्याय, विवेक तिवारी, मनोज देवराड़ी, भूपेश भट्ट आदि ने बधाई दी है।

You may have missed

Advertisement