Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

सीएम ने किया तू ऐ जा औ पहाड़ गीत रिलीज 

देहरादून। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में “तू ऐ जा औ पहाङ” गीत रिलीज किया। श्री कुंवर एंटरटेनमेंट के बैनर में पहाड़ में रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित करने वाले इस गीत के रचनाकार, गायक और संगीत निर्देशक बी. के. सामंत हैं। मुयमंत्री ने गायक बी. के. सामंत को समानित करते हुए कहा कि पलायन बङी समस्या है। पिछले दो वर्षों में हमने पलायन को रोकने के लिए संजीदा प्रयास किए हैं। रूरल ग्रोथ सेंटर, होम स्टे, पर्यटन के नए क्षेत्र विकसित करना, पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन, कनेक्टीविटी बढ़ाना इसी दिशा में किए गए प्रयास हैं। मुयमंत्री ने कहा कि बङी खुशी की बात है कि हमारे युवाओं में अपनी जड़ो से जुडऩे की कसक है। बहुत से लोग अपने गांव आए हैं और आर्थिक गतिविधियां शुरू की हैं। बी. क.े सामंत ने कहा कि मुयमंत्री जी के पलायन को रोकने के लिए की जा रही कोशिशों को देखकर उन्हें लगा कि उन्हें भी कुछ करना चाहिए। उनका प्रयास है कि इस गीत के माध्यम से प्रवासी उत्तराखंडवासी अपने पहाड़ की ओर लौट सके। इस अवसर पर आर.जे. काव्या, संजय शर्मा, दीपक नौटियाल, अनिल सती, वैभव आदि मौजूद थे।

Advertisement