April 25, 2026

वाहन चैकिंग के दौरान 40 बोतल अवैध कौसानी पुलिस ने शराब के साथ किये दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर । श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार* आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक  बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 30-09-2019 को *उ0नि0 वन्दना चौहान थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा* मय पुलिस टीम वाहन चैकिंग के दौरान वाहन आर्टिगा सं0- UP-25-CE- 2994 की चैकिंग किये जाने पर अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र श्री दानपाल सिंह निवासी- मणिनाथ शान्ति बिहार कालोनी थाना- सुभाष नगर जिला- बरेली(उ0प्र0), 2- मनवर सिंह पुत्र स्व0 श्री प्रताप सिंह निवासी- बूंगा पो0- गैरूर थाना- थराली, चमोली को 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 10/19, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम मनोज, मनवर सिंह पंजीकृत किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 10,000/-(दस हजार) रूपये आंकी गयी।