महात्मा गांधी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
अल्मोड़ा। महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 01 अक्टूबर 2019 को राजकीय इण्टर कालेज हवालबाग अल्मोड़ा में स्वच्छता ही सेवा है विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन किया गया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से यह आयोजन किया गया। I. T. B. P. के द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कमल भट्ट कक्षा 6 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया विनीता विश्वास कक्षा 8 ने द्वितीय तथा अंजलि आर्या कक्षा8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रीति लोहनी कक्षा11 ने प्रथम, गौरव भट्ट कक्षा 9 ने द्वितीय तथा साहिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि I. T. B. P. के सहायक कमाण्डेण्ट श्री राकेश कुमार जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा सभी को महात्मा गांधी जी जीवन से प्रेरणा लेकर स्वच्छता, सत्यवादिता व परोपकार को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की विस्तार से जानकारी दी, तथा यह समझाया कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना चाहिए। इस अवसर पर विवेकानंद कृषि अनुसंधानशाला हवालबाग के वैज्ञानिकों ने भी स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी दी। डाक्टर निर्मल चन्द्रा, डॉ अनुराधा भारती, डाक्टर वी0 एस0 मीणा, व ई0 श्याम नाथ ने प्रतियोगिताएं करायी व प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर दत्त भट्ट प्रवक्ता अर्थशास्त्र कार्यक्रम अधिकारी एन0एस 0एस0,ने किया। इस अवसर पर मोती प्रसाद साहू, तारा दत्त भट्ट, डॉ प्रदीप सलाल, बी0 एस0 यादव, प्रदीप पाण्डे, कृपाल बिष्ट, श्रीमती सुनीता बोरा, सुमन पाठक, हिमान्ती टम्टा, भावना बर्मा कंचन सवाल, मथुरा देवी, आदि लोग शामिल थे।
