April 28, 2026

बैजनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी : 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किये दो अभियुक्त गिरफ्तार, 2 लाख बावन हजार की शराब का चुनावों में होना था वितरण

 

बागेश्वर गरुड़ ।श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक  बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 30-09-2019 को *उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा* मय पुलिस टीम के साथ भेटा, गरूड़ के पास वाहन चैकिंग के दौरान अभियुक्त 1- घनश्याम पुत्र श्री मोहन लाल निवासी- भगेल सेक्टर-110 नोयडा थाना- पेज- II नोयडा जिला- गौतमबुद्ध नगर(उ0प्र0), 2- नितिन उपाध्याय पुत्र श्री छैला निवासी- शराफा वार्ड, थाना- सैक्टर-49, नोयडा, जिला- गौतमबुद्ध नगर(उ0प्र0) को आर्टिगा वाहन सं0- UP-16-ET-4137 में अवैध रूप से 35 पेटी (420 बोतल) इम्पैक्ट ग्रीन विस्की अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का का परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 38/19, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम घनश्याम, नितिन उपाध्याय पंजीकृत किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2,52,000/-रूपये (दो लाख बावन हजार) आंकी गयी।

पुुलिस टीम में  उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ का0 सोबन सिंह का0 जीवन चन्द पाण्डे का0 राजेश भट्ट का0 लक्ष्मण सिंह का0 बसंत लाल- का0 हिम्मत लाल शामिल रहे।