Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बागेश्वर में भाजपा ने दिखाया 7 बागियों को बाहर रास्ता

बागेश्वर। पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्यशी के खिलाफ चुनाव लडऩे और प्रचार करना भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ गया है। प्रदेश संगठन ने जिले के सात ऐसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गडिय़ा ने कहा इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी ने जिले की सभी 19 जिला पंचायत सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसके बाद भी कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश संगठन ने जिला मंत्री मोहन रावत, सुनील दोसाद, महेश बघरी, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मंडल महामंत्री नवीन परिहार, पुष्पा टाकुली, महेश गडिय़ा तथा भगवती प्रसाद पांडेय को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने कहा मंडल और जिला स्तर की स्क्रीनिंग के बाद प्रदेश संगठन ने ही टिकट फाइनल किए थे। विरोध करने पर ही प्रदेश संगठन ने यह कार्रवाई की है।

Advertisement