Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

लंबित मांगों को लेकर आशा और भोजनमाताओं ने किया प्रदर्शन 

नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन और भोजनमाताओं ने संयुक्त रूप से लंबित मांगों को लेकर तल्लीताल डांट में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम सविन बंसल के माध्यम से मुयमंत्री को ज्ञापन भेजा। सोमवार को तल्लीताल डांट में आशाओं ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी मूर्ति के समक्ष प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने हर माह दस हजार वेतन, पूर्व की भांति वार्षिक प्रोत्साहन राशि, सेवानिवृत्त होने पर पांच लाख की धनराशि देने की मांग की है। इसके अलावा विभिन्न मदों की बकाया राशि, अस्पतालों में आशाओं से समानजनक व्यवहार, ट्रेनिंग से पहले 350 रुपये का भुगतान जैसी कई मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, दुर्गा टटा, पुष्पा खुल्वे, भगवती शर्मा, मनीषा आर्या, सुमन बिष्ट, रमा गैड़ा, हंसा खड़ायत आदि मौजूद रहे। वहीं भोजनमाताओं ने न्यूनतम वेतन 18 हजार, रायकर्मी का दर्जा देने, भोजनमाताओं को अवकाश सुनिश्चित करने, विद्यालयों में छात्र संया कम होने पर भोजनमाताओं को निकालने के आदेश रद करने की मांग की है। संगठनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर तुलसी आर्या, लीला जोशी, राधा देवी, हंसा आर्या, कमला, पुष्पा, नंदी, दीपा, सवीना, हेमा, गंगा, आसमा आदि मौजूद रहे।

Advertisement