June 19, 2026

साहसिक पर्यटन में कॅरियर की अपार संभावनाएं: एसपी 

बागेश्वर। सरयू नदी में चलाए जा रहे छह दिवसीय रीवर राटिंग प्रशिक्षण का समापन मुय अतिथि प्रीति प्रियदर्शिनी ने किया। उन्होंने कहा वर्तमान में साहसिक पर्यटन में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में कॅरियर बनाकर युवा कमाई करने के साथ ही रोमांच का लुत्फ भी उठा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से नियमित अयास करने और सीखे ज्ञान का सदुपयोग करने को कहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के तत्वावधान में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीवर राटिंग शिविर लगाया गया। जिसमें जिले के 30 युवाओं ने भागीदारी की। लड़कों के साथ बालिकाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा जिले के युवाओं में साहसिक खेलों को लेकर गहरी रूचि है। उन्होंने कहा पूर्व में भी सरयू नदी पर साहसिक खेलों की गतिविधियां होती रही हैं। जिसमें बालक और बालिकाएं बड़ी संया में शामिल होते हैं। कहा छह दिनों की ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को आरे से बिलौना तक की राटिंग कराई गई। उन्हें पानी के बहाव के साथ और बहाव के विपरीत बहने के गुर सिखाए। मुश्किल परिस्थिति आने पर नाव और खुद को बचाने की चुनौती से निपटने के गुर भी सिखाए गए। मुय अतिथि एसपी प्रियदर्शिनी ने युवाओं से लगातार अयास करने को कहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके बाद उन्होंने टीआरसी परिसर में हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधरोपण किया। यहां प्रशिक्षक विनोद धामी, भूपेंद्र सिंह, रमेश कपकोटी, हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।

You may have missed