March 6, 2026

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आर्मी अटैचमेंट कैंप का समापन

अल्मोड़ा। 15 गढ़वाल राइफल चौबटिया में रविवार को आर्मी अटैचमेंट कैंप का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। शिविर में ड्रिल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 79 बटालियन नैनीताल ने बाजी मारी। 15 दिवसीय शिविर में कैडेट्स को सेना के बारे में जानकारी दिए जाने के साथ युद्ध काल का भी प्रशिक्षण दिया गया। आर्मी अटैचमेंट कैंप के समापन पर रविवार को प्रभारी कमान अधिकारी ले. कर्नल बीएस भाकुनी ने कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कहा कि, सेना भविष्य सवारने का सुनहारा अवसर प्रदान करती ही है, साथ ही इसका हिस्सा बनकर देश सेवा भी की जा सकती है। कहा कि, यहां लिए प्रशिक्षण के अनुभव से आप देश सेवा कर राष्ट्र का गौरव भी बन सकते हो। सायं काल में फायर कैंप के बीच विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 79 बटालियन नैनीताल के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर अंडर ऑफीसर नीरज गोस्वामी को अनुशासन और उत्कृष्ठ कार्य करने पर बेस्ट कैडेट्स चुन गोल्ड मैडिल और सीनियर अंडर ऑफीसर प्रदीप सिंह फर्त्याल को सिल्वर मैडिल से नवाजा गया। एनसीसी अधिकारी प्रभात द्विवेदी ने प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर देश सेवा में जाने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया। प्रभारी कमान अधिकारी ले. कर्नल भाकुनी और मेजर शांतनु बोरे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ले. एएस रावत, सुबेदार कुलवीर सिंह, सुबेदार महेंद्र सिंह, सीएचएम जोगेंद्र सिंह, हवलदार नरेंद्र आदि मौजूद रहे।