हर्षित पाण्डेय का उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन
पिथौरागढ़ । विण ब्लॉक के ग्राम पतलगाँव जाखनी निवासी हर्षित पाण्डेय का चयन उत्तराखंड की अंडर-16 टीम में विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी 2026 के लिए हुआ है। दाएं हाथ के शानदार सलामी बल्लेबाज एवं बेहतरीन क्षेत्ररक्षक हर्षित इससे पूर्व अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के उत्तराखंड कैंप में भी चयनित हो चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में अब तक वह 10 शतक लगा चुके हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता संध्या पाण्डेय, पिता भुवन चन्द्र पाण्डेय, गुरुजनों एवं पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को दिया है।एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि हर्षित उत्तराखंड टीम के साथ लखनऊ रवाना हो चुके हैं।टीम को विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गोवा और महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।हर्षित के चयन पर पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, सचिव उमेश चन्द्र जोशी सहित पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
