June 19, 2026

दुखद खबर: बागेश्वर में 5 साल की एक और मासूम बनी गुलदार का निवाला

बागेश्वर।  प्राप्त समाचारों के अनुसार  धरमघर जमलानी से लगे गांव भूलगाव में 5 वर्ष की बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया हैं। दिया नाम की इस बच्ची को गुलदार आँगन से लगभग 200 मीटर दूर तक ले गया। घटना की खबर सुनते ही मौके पर क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, तत्काल पहुचे। जिसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन, वन विभाग मौके पर पहुचे। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की। आगे की कार्यवाही अभी जारी है।

जनपद में कई वर्षों से लगातार बढ़ रही जंगली खूंखार जानवरों की इस तरह की घटनाओं पर जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

You may have missed