March 11, 2026

ब्रेकिंग:: बैजनाथ पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 22 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब(हरियाणा मार्का) के साथ किये दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर गरुड़ । श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 01-11-2019 को *उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा मय पुलिस टीम के साथ* थाना क्षेत्रान्तर्गत कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग मे पंचास तिराहे के पास सघन वाहन चैकिंग के दौरान वाहन टाटा सफारी HR-02-T-2355 से 22 पेटी(264 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गयी तथा मौके से अभियुक्तगण प्रदीप पुत्र धरमवीर, सुनील पुत्र नरेश निवासीगण ग्राम व पो0 अटाला थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 44/19 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,32,000/-रूपये(एक लाख बत्तीस हजार) आंकी गयी।