Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

एकल नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी दीपिका बोरा का जिपं अध्यक्ष बनना तय 

पिथौरागढ़। भाजपा प्रत्याशी दीपिका बोरा के जिपं अध्यक्ष के चुनाव में एकल नामांकन के बाद अब जीत तय हो गई है। दीपिका समर्थकों ने नामांकन के तय समय तक किसी दूसरे प्रत्याशी के नामांकन नहीं कराने के बाद समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े बजाकर विजय जुलूस निकाला।शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दीपिका बोरा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन के लिए आरओ दतर पहुंची। उन्होंने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र एआरओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी को दिया। इस दौरान दीपिका के पति पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेन्द्र बोरा, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा रायमंत्री महेंद्र लुंठी,भाजपा नेत्री गीता पंत, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी सहित कई भाजपा नेता उनके साथ जिला पंचायत पहुंचे। इस दौरान कई नवनिर्वाचित सदस्य भी शामिल रहे।नामांकन के तय समय तीन बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। जिसके बाद दीपिका समर्थकों ने अपनी जीत का जश्न मनाया। जिपं अध्यक्ष पद के लिए उनके निर्वाचन की घोषणा की अब महज औपचारिक शेष रह गई है।दीपिका के विजय जुलूस में विधायक विशन सिंह चुफाल, उनके पति विरेन्द्र बोरा को लोगों ने फूल मालाओं ने लाद दिया। जुलूस ने पूरे नगर की परिक्रमा की। इस दौरान समर्थक जीत के जश्न में पूरी तरह से डूबे नजर आए।

Advertisement