Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

पर्यटकों के लिए खुला कुमाऊं रेस्टोरेंट 

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ स्थित लंदन फोर्ट में पर्यटकों के लिए कुमाऊं रेस्टोरेंट शुरू हो गया है। रेस्टोरेंट के शुरू होने से फोर्ट आने वाले पर्यटकों को इसका फायदा मिलेगा। यहां प्रतिदिन 250से अधिक लोग घूमने को आते हैं। इस मौके पर यहां सफाई और पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। शनिवार को पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पर्यटकों के लिए शुरू किए गए रेस्टोरेंट में पर्यटकों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इस दौरान टाटा स्ट्राइव के होटज मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं और फोर्ट के कर्मियों ने लंदन फोर्ट में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली और संकल्प पत्र भरे। गुरुरानी का कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और वनस्पति के दोहन के कारण पर्यावरण में असंतुलन का माहौल पैदा हो रहा है। कहा हमें हिमालय और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस मौके पर धरती के नाम एक पौधा कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान हिमांशु बर्तवाल, देवी दत्त चौधरी, पवनेश कन्याल, राजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, दीपक, गोपाल बिष्ट, नरेंद्र थापा, हंसी बिष्ट, रचना रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement