बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष हेतू दोनो ने किया नामांकन, जाने ब्लॉक प्रमुख के नामांकन
बागेश्वर । त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2019 के तहत जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के जारी अधिसूचना के अनुरूप नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए दो उम्मीदवार श्रीमती बंसती देव एवं श्रीमती वंदना ऐठानी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया तथा उपाध्यक्ष पद हेतु श्री नवीन परिहार एवं श्रीमती भावना देवी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया । नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के उपरान्त जिला मजिस्टे्रट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) रंजना राजगुरू ने दाखिल किये गये नामाकंन पत्रों की जांच की। जांच के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए दाखिल किये गये सभी नामांकन पत्र सही पाये गयें।इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु होने वाले निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल को निर्देश दिये कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान एवं मतगणना की समस्त प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपादिन की जाय, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही मतदान के दिन मतदान कक्ष में प्रवेश करें। इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विकास खंड बागेश्वर में क्षेत्र पंचायत बागेश्वर के प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख के लिए किये गये नामाकंन आदि व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की गयी। जिस पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी/उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र पंचायत बागेश्वर में प्रमुख पद हेतु 02 उम्मीदवारों श्रीमती आरती टम्टा एवं श्रीमती पुष्पा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख हेतु 02 उम्मीदवारों दीप चन्द्र काण्डपाल एवं श्रीमती पुष्पा रौतेला तथा कनिष्ठ प्रमुख हेतु 02 उम्मीदवारों घनश्याम तिवारी एवं श्रीमती चांदनी टम्टा ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जांचोपरान्त सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।सहायक रिटर्निंग अधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार ने अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत कपकोट में ब्लॉक प्रमुख हेतु 02 उम्मीदवार अर्जुन भट्ट एवं गोविन्द सिंह दानू, ज्येष्ठ प्रमुख हेतु 02 उम्मीदवार चामू सिंह एवं हरीश सिंह तथा कनिष्ठ प्रमुख हेतु 02 उम्मीदवार कवीन्द्र सिंह एवं भूवेश सिंह द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जांचोपरान्त सभी नामांकन पत्र सही पाये गये। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गरूड जय वर्द्धन शर्मा ने अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत गरूड में ब्लॉक प्रमुख हेतु 01 उम्मीदवार श्रीमती हेमा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख के लिए 02 उम्मीदवार रणजीत सिंह एवं बहादुर सिंह तथा कनिष्ठ प्रमुख हेतु 01 उम्मीदवार श्रीमती दीपा जोशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये जांचोपरान्त सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।
