Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग


उत्तरकाशी ।  सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय और पुरोला में आवाज बुलंद की। जिला मुख्यालय में आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, पुरोला में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम मुकेश रमोला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
जिला मुख्यालय स्थित काली कमली धर्मशाला में संगठन की जिलाध्यक्ष रेखा नौटियाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में आरती देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, गीता देवी और उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं। उधर, पुरोला में आशा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। इस मौके पर अम्बेश्वरी, बीना नेगी, कविता रावत, मीना भंडारी, सरोज उनियाल, अंजना, जयमाला, ममता, देवी, राजबाला, कुसुम रावत आदि मौजूद रहीं।

Advertisement