शादी समारोह में रात दस बजे के बाद गाना बजाया तो डीजे होगा जब्त
रुड़की । शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में शादी समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने से होने वाली परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रात दस बजे के बाद किसी भी शादी समारोह या अन्य आयोजन में डीजे बजता मिला तो संबंधित बैंक्वेट हॉल और डीजे संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
