Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

सीएम ने किया राजपुर नेचर फेस्टिवल का शुभारभ 

देहरादून। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को राजपुर रोड, देहरादून में उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा आयोजित राजपुर नेचर फेस्टिवल 2019 का शुभारभ किया। इस अवसर पर मुयमंत्री ने रिस्पना नदी से संबंधित तितलियों एवं पक्षियों के ब्रोसर का विमोचन किया एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अछा कार्य करने वालों को समानित भी किया। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह एक अछा आयोजन है। जब हम प्रकृति एवं पर्यावरण को बचा कर रखेंगे, तभी सुरक्षित भविष्य की कल्पना की जा सकती है। लोगों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वछता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में जो विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गये हैं, इससे जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों को एक-दूसरे से अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। मुयमंत्री ने कहा कि 05 नवबर को देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। यह मानव श्रृंखला 50 कि.मी की होगी, जिसमें एक लाख से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए देशवासियों से जो आह्वान किया है, इसमें हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जिस प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए उत्तराखण्ड जाना जाता है, उसे बनाये रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि राजपुर की अपनी अलग पहचान है। राजपुर कयूनिटी इनिशिएटिव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय पहल की है। पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में हमें और प्रयास करने होंगे। प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति चेतना के लिए यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इस तरह के आयोजनों का मुय उद्देश्य नेचर ऑफ फॉरेस्ट के बारे में लोगों को जागरूक करना है। वर्षा जल संरक्षण की दिशा में वन विभाग द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर सीईओ केपा डॉ. समीर सिन्हा, राजपुर कयूनिटी इनिसिएटिव की अध्यक्ष रेनू पॉल एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement