Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

बुलेट सवार युवक पर हाथी का जानलेवा हमला, ऊपर से पैर रखकर गुजरा; बाल-बाल बची जान


ऋषिकेश ।  देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। सड़क पर बुलेट से गुजर रहे एक युवक के सामने अचानक हाथी आ धमका। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी की टक्कर से युवक सड़क पर जा गिरा।
हैरानी की बात यह रही कि युवक के सड़क पर गिरने के बाद हाथी उसके ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया। इसके बाद सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए हाथी जंगल की ओर चला गया। इस पूरी घटना में युवक की जान बाल-बाल बची।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एयरपोर्ट रोड पर देर रात आवाजाही करने वाले लोगों में जंगली हाथियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह घटना एक बार फिर आबादी और सड़क मार्गों तक जंगली हाथियों की बढ़ती आवाजाही तथा वन्यजीव सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े करती है।

You may have missed

Advertisement