Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

बागेश्वर में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, महिला-पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा ने फाइनल में बनाई जगह

बागेश्वर। बद्री दत्त पांडे परिसर, बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुमाऊं भर के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, विशिष्ट अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली तथा परिसर निदेशक डॉ. कमल किशोर ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना तथा आपसी सद्भाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध अन्य महाविद्यालयों के खिलाड़ी और टीम मैनेजर प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रोमांचक मुकाबलों के बाद पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमों ने महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, वहीं विश्वविद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

You may have missed

Advertisement