Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड: टीवी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दिया आदेश


देहरादून ।   अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में देहरादून के सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को टेलिविजन एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट के आदेश जारी कर दिए। सनावर के वकील ने बताया है कि टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में किए जाएंगे लेकिन फिलहाल टेस्ट कब होंगे इसकी तारीख तय नहीं की गई है। वकील शिवानी तोमर ने पीटीआई को बताया कि ‘कोर्ट में सुनवाई के दौरान नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सहमति दी गई है और उनके बयान को भी रिकॉर्ड में ले लिया गया है। यह फैसला हुआ है कि टेस्ट गांधीनगर में किए जाएंगे हालांकि तारीफ फाइनल नहीं हुई है।’ वकील ने आगे बताया कि ऐसी संभावना है कि उर्मिला सनावर का मेडिकल टेस्ट नवंबर के तीसरे हफ्ते तक करवाया जाए और इसके बाद ही नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट की तारीख तय होगी। आपको बता दें कि इस मामले में भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर का भी इस मामले में नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होना है।
एक अन्य मामले में एफआईआर पहले से दर्ज: इससे पहले 26 अक्टूबर को देहरादून की कोर्ट में पेशी से पहले सनावर के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज हुई थी जिसके बाद उन्हें सहारनपुर में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। पिछले हफ्ते सनावर को हरिद्वार की एक कोर्ट ने मानहानि और जबरन

सूली के मामले में जमानत दे दी थी।
क्या है पूरा मामला?:    
मालूम हो कि ऋषिकेश के पास स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।
कथित वायरल ऑडियो से मामला फिर चर्चा में आया;  इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में था मगर बीते साल हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। कथित ऑडियो में इस मामले में एक ‘वीआईपी’ की भूमिका और नाम का जिक्र था।
जनवरी में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी:  कांग्रेस समेत अलग-अलग राजनीतिक पार्टी, अंकिता के माता-पिता और सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी साल जनवरी में इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी।  
सीबीआई अब अंकिता की हत्या के मामले में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका की जांच कर रही है।

You may have missed

Advertisement