Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूँका 

ऋ षिकेष। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पुतला जलाया। वह पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज किये जाने से नाराज हैं। चेताया कि पूर्व सीएम पर कोई कार्रवाही की गई तो आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को घाट चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राय सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आईटी सेल अंकुश मौर्य ने कहा कि सीबीआई पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है। केंद्र व राय की भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं को झूठे आरोप में फंसाने का षडय़ंत्र कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई और इडी का दुरुपयोग कर राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधा जा रहा है। प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक युवा कांग्रेस गौतम नौटियाल ने कहा कि पहले पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम और कर्नाटक के नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाकर कार्यवाही की गई। कहा कि जो नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे भ्रष्टाचार मुक्त हो जाते हैं। उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है। कहा कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ खड़ी है। अगर उन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पुतला दहन करने वालों में राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सकलानी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद राजेश मियां, आशीष मौर्य, अमित पाल, मनदीप, राजु गुप्ता, राजेश गोयल, रमेश, कुलदीप उनियाल, मधु जोशी,सोनू पांडेय, बलवंत सिंह, अमित पाल अमरजीत धीमान, किशन पाल, अजय राजभर, सागर श्रीवास्तव, शाहरुख आदि शामिल थे।

Advertisement