Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

डीएम ने पेयजल योजना का किया निरीक्षण 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रौठिया-जवाड़ी निर्माणाधीन पेयजल योजना में शामिल दरमोला और मेदनपुर गांव में निर्माणाधीन पेयजल टैंकों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही योजना में उपयोग हो रहे पाइप की गुणवत्ता और अन्य निर्माण सामग्री की जांच भी की। गत शुक्रवार देर शाम को डीएम ने पेयजल योजना में उपयोग हो रहे पाइप की क्वालिटी की जांच के साथ पेयजल टैंक में उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की भी जांच की। जल निगम के अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि रौठिया-जवाडी पेयजल योजना के फेस-1 के लिए नाबार्ड से 12 करोड़ में से 9 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त हो चुका है। योजना में कुल 20 टैंकों में 12 टैंकों पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पैंताल-त्यूंखर सड़क की कटिग के चलते योजना की दो किलोमीटर लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। इस संबंध में वन विभाग से वार्ता चल रही है। भरदार क्षेत्र के 52 बस्तियों में लगभग 284 स्टैंड पोस्ट बनने बाकी है। बताया कि मार्च 2020 तक भरदार पेयजल योजना पर पानी का वितरण विधिवत रूप से सुचारू किया जाएगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर बृजेश तिवारी, ईई जल निगम नवल कुमार, ईई जल संस्थान संजय सिंह, सहायक अभियंता अरविद शाह, रेवत सिंह रावत आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement