March 23, 2026

बागेश्वर में भालू ने किया किसान पर जान लेवा हमला 

बागेश्वर। शामा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रातिरकेठी के कोट्यूड़ा तोक निवासी एक किसान पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। उस वक्त वे गेहूं बोने के लिए सतगड़ के खेतों में जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग बागेश्वर के लिए आ रहे थे। किसान की चीख-पुकार सुनकर वे भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हो हल्ला किया तो भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। बाद में उन्हें 108 से घायल को सीएचसी कपकोट लाए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। भालू के हमले की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कोट्यूड़़ा निवासी 55 वर्षीय गोविंद सिंह मेहता पुत्र धन सिंह रविवार की सुबह गेहूं बोने के लिए सतगड़ खेत जा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए भालू ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर, मुंह तथा हाथ में गंभीर चोट आई है। आंख के चीने तथा हाथ का कुछ हिस्सा भालू ने चबा लिया। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग बागेश्वर के लिए आ रहे थे। किसान की चीख-पुकार सुनकर वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद भालू जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने घायलावस्था में ग्रामीण को सीएचसी कपकोट में पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्प्ताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि भालू के हमले में उनके सिर पर गंभीर जम हैं। आंख को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी है। उन्होंने पीडि़त को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। मांग करने वालों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, पूर्व प्रधान विजय मेहता, भूपाल सिंह, कमलेश सिंह, केसर सिंह, महेश सिंह आदि शामिल हैं।