March 15, 2026

ब्रेकिंग : बागेश्वर एस0ओ0जी0 टीम द्वारा 235 पेटी अवैध देशी शराब गुलाब मार्का के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार* दिनांक 03-11-2019 को एस0ओ0जी0 व थाना झिरौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा काफलीगैर स्थित मकान के कमरे से अवैध 235 पेटी देशी शराब गुलाब मार्का बरामद की गयी। मौके से अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह नगरकोटी पुत्र स्व0श्री केशर सिंह निवासी- करासीबूंगा, काफलीगैर, थाना- झिरौली, जनपद- बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना झिरौली में मु0अ0सं0- 15/19, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम भूपेन्द्र सिंह नगरकोटी पंजीकृत किया गया। *अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह देशी शराब की दुकान झिरौली में मैनेजर/सेल्समैन है व गोदाम में शराब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान गांवों में बेचने के लिये रखी गई थी।* मौके पर आबकारी निरीक्षक को बुलाया गया तथा उनके द्वारा जांच करने पर यह भंडारण(देशी शराब) अवैध पाया गया। अभियुक्त को आज दिनांकः 04-11-2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 10,00000/- रुपये (दस लाख) आंकी गयी। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 2,500/- रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।