परमिट अवधि घटाए जाने पर टैक्सी चालकों में भारी रोष
अल्मोड़ा। सरकार की ओर से टैक्सी वाहनों के परमिट अवधि घटाए जाने पर टैक्सी चालकों में भारी रोष है। मंगलवार को महासंघ कुमाऊं टैक्सी यूनियन के आह्वान पर नगर में वाहन चालकों एवं स्वामियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। यूनियन ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए शीघ्र अवधि बढ़ाए जाने की मांग की। इस दौरान मांग पूरी नहीं होने पर 31 दिसंबर को सीएम आवास घेराव करने और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। नगर में मंगलवार को टैक्सी यूनियन महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर के नेतृत्व में टैक्सी चालकों एवं मालिकों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि, सरकार की ओर से टैक्सी वाहनों की परमिट अवधि 15 वर्ष से घटाकर मात्र 10 साल कर दी गई है। जिससे टैक्सी चालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। टैक्सी चालकों एवं मालिकों ने हाथों में काली पट्टी बांध राय सरकार की परिवहन निति का विरोध किया। इस दौरान तय किया गया कि, परिवहन महासंघ का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुयमंत्री, परिवहन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम मंत्रीमंडल से मिलेगा। सरकार की नितियों का विरोध करते हुए उनसे परमिट अवधि बढ़ाए जाने की मांग भी की जाएगी। फिर भी मांग पूरी नहीं होने पर 31 दिसंबर को प्रदेश भर के सभी चालक एवं मालिक मुयमंत्री आवास का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर, सचिव राजेंद्र रौतेला, द्योलीखेत टैक्सी यूनियन अध्यक्ष आनंद राणा, झूलादेवी यूनियन अध्यक्ष रमेश जोशी, उपाध्यक्ष अनिल बेलवाल, आनंद बिष्ट, विजय रावत, मान सिंह, सतीश बिष्ट, दिलीप अधिकार, कुबेर अधिकारी, देवेंद्र तिवारी, राजेश आदि मौजूद रहे।
