बागेश्वर से गरुड़ आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त, एक कि मौत
बागेश्वर। डीसीआर से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-गरुड़ रोड बहुली गैस गोदाम के पास खोली के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।वाहन में 02 लोग सवार थे ,गाड़ी बागेश्वर से गरुड़ रोड की ओर जा रही थी, जिसमें दीक्षु पाठक की मौके में मृत्यु हो गयी है कार में सवार वीरेंद्र नेगी की हालत गंभीर होने के कारण 108 से जिला अस्पताल लाया गया है। टीम मौके पर पहुँच गयी है।
