कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन -केदारनाथ विधायक पर जानलेवा हमले की करी निंदा
ऋ षिकेष। कांग्रेस ने केदारनाथ के विधायक मनोज रावत पर जानलेवा हमले की निंदा की है। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। शनिवार को कांग्रेसियों ने रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि देश व प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि एक दिन पूर्व केदारनाथ के विधायक मनोज रावत पर जानलेवा हमला हुआ है। जिससे पता चलता है कि यहां जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे सुरक्षित होगी। नगर कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार गांधी परिवार के लोगों की सुरक्षा कम कर साजिश रच रही है। गांधी परिवार ने देश के लिए शहादत दी है, इसलिए उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जानी चाहिए। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि विधायक मनोज रावत पर जानलेवा हमला लोकतंत्र पर हमले को दर्शाता है। उन्होंने इस मामले में दोषियों को जल्द कठोर सजा देने की मांग की। मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, जिला महासचिव नन्द किशोर जाटव, अमरजीत धीमान, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद अजित सिंह, मनोज गोसाईं, उमा देवी, चन्दन सिंह पंवार, सनत शास्त्री, सहदेव राठौर, गौतम नौटियाल, पुरंजय राजभर, किशोर गौड़, प्रवीण गुप्ता, अमित पाल, सोहन लाल, सरदार अमनदीप सिंह, सागर श्रीवास्तव, नवीन देशवाल, पवन शुक्ला आदि उपस्थित थे।
