Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत 30महिलाओं का चयन 

 

पिथौरागढ़। ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत सिक्किम ,लद्दाख ,उत्तराखण्ड की चोटियों में जुलाई और सितंबर माह से शुरू होने वाले आरोहण के लिए देश भर के लिए 30 महिलाओं का चयन हो गए है। इन महिलाओं को प्रसिद्ध पर्वतारोही दारमा और व्यास वैली में पर्वतारोहण की बारीकियां सिखाई गई। इसका मुय उद्देश्य महिलाओं की साहसिक खेलों में भागीदारी बढ़ाना है। ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के लिए हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखण्ड की 30 महिलाओं का चयन किया गया है। इस टीम में ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्हें पर्वतारोहण का बिल्कुल अनुभव नहीं है । प्रसिद्ध पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल ने बताया 15 से 23 नवंबर को दारामा और व्यास वैली में इन पर्वतारोहियों को फिजिकल फिटनेस और क्लाइबिंग के गुर सिखाए जाएंगे। इस पूरे प्रशिक्षण कैंप को उत्तराखण्ड की सबसे कम उम्र एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल लीड करेंगी। इस प्रशिक्षण के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद जुलाई और सितंबर माह में ये महिलाएं सिक्किम ,लद्दाख ,उत्तराखण्ड की चोटियों का आरोहण करेंगी।

 

Advertisement