सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ राय स्थापना दिवस का आगाज
देहरादून। राय स्थापना दिवस पर राजधानी में सांस्कृतिक झांकियों से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांस्कृतिक शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह थी कि शोभायात्रा में न केवल उत्तराखंड से जुड़ी झांकियां मौजूद थी, बल्कि देश के तमाम रायों की झांकियां भी इस यात्रा में देखने को मिली। स्थापना दिवस के मौके पर रंग-बिरंगे परिधानों के साथ तमाम झांकियां सुबह ही रवाना कर दी गई। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच शिक्षा राय मंत्री धन सिंह रावत ने पवेलियन ग्राउंड से इन झांकियों को रवाना किया। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाई दी। देश के दूसरे रायों के सांस्कृतिक कलाकार भी झांकियों में शामिल हुए। पंजाब, असम, बंगाल और गोरखा संस्कृतियों की भी झांकियां रही। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राय स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रवासी उत्तराखंडियों को भी इस दिन पर स्थापना दिवस को बेहतर तरीके से मनाने और प्रदेश के विकास को लेकर शुभकामनाएं दी।
