Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

छात्रों के समर्थन में गद्दे व चादर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे युवा कांग्रेसी 

देहरादून। युवा कांग्रेस ने आंदोलित आयुष छात्रों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ गांधी पार्क गेट पर धरना दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष छात्रों की अनदेखी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। परेड मैदान में निजी कॉलेजों के आयुष छात्रों का कॉलेजों की मनमानी और फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। इसे युवक कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गद्दे और सफेद चादरें लेकर गांधी पार्क पहुंचे। इस दौरान चार बिस्तर लगाए गए। इनमें एक-एक कार्यकर्ता को लिटाकर उसे सफेद चादर ओढ़ा दी गई। इसके माध्यम से सरकार को रोजगार, आयुष छात्र, स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर नींद से जगाने की कोशिश की गई। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। अलग अंदाज में किया गया यह प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। प्रदर्शनकारियों के आसपास भारी संया में लोगों की भीड़ जुट गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार इन तमाम मुद्दों पर नहीं जागती है तो पूरे राय में आंदोलन करेंगे। सचिवालय और विधानसभा का घेराव जैसे कदम उठाने के साथ जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी करेंगे।

Advertisement