March 7, 2026

श्यामपुर में खुला डांस और एक्टिंग इंस्टीट्यूट 

ऋ षिकेष। अनलिमिटेड फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने श्यामपुर में एक्टिंग एंड डांस इंस्टीट्यूट की शुरुआत की है। इंस्टीट्यूट में क्षेत्र के प्रतिभावान बचों और युवाओं को गीत, संगीत और अभिनय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रविवार को श्यामपुर में ड्रीस अनलिमिटेड फिल्म प्रोडक्शन हाउस के कार्यक्रम में प्रोडक्शन हाउस के एक्टिंग एंड डांस एकेडमी का उद्घाटन संस्कृति एवं साहित्य कला परिषद के उपाध्यक्ष व रायमंत्री घनानंद और नवनिर्वाचित जिलापंचायत सदस्य संजीव चौहान ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर किया। रायमंत्री घनानंद ने कहा कि इंस्टीटयूट उत्तराखंडी संस्कृति को संरक्षण करने में मील का पत्थर साबित होगा। जिपं सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि उत्तराखंडी संस्कृति, रीति रिवाज व बोली भाषा के लिए हाउस प्रोडक्शन द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। गढ़वाल फिल्म निर्माता व हाउस प्रोडक्शन प्रमुख अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि वे लगातार उत्तराखंड संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। बताया कि उनकी बौडिगी गंगा सुपरहिट रही थी। जल्द ही अपनी नई फिल्म लाटा बनाएंगे। बताया कि इस इंस्टीट्यूट में क्षेत्र के बचों को अभिनय, संगीत व नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर अरुण प्रकाश बडोनी, पर्यावरण विद विनोद जुगलाण, महावीर उपाध्याय, आशु चौहान, गोपाल थापा, पुरुषोत्तम जेठुडी, प्रशांत, रणवीर सिंह चौहान, नितिन सेमवाल, राम चौहान, विरेंद्र नौटियाल, उत्तम असवाल, रमेश नौडियाल, राजदीप गुप्ता, बक्शी पंवार, विपिन पाटनी आदि उपस्थित थे।