Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

भल्डगांव में नहीं मिली आज तक किसान समान निधि

टिहरी। भिलंग पट्टी के भल्डगाँव मे किसी भी काश्तकार को अभी तक किसान समान निधि के एक भी कि़स्त नहीं मिल पाई है। जिससे लोगों में सरकार व प्रशाशन के प्रति रोष बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता रत्नमणि भट्ट ने बताया कि गाँव के किसान परिवारों ने विगत वर्ष किसान समान निधि के लिए आवेदन तहसील में जमा कराए। लेकिन एक साल बाद भी उनके खाते में निधि की एक भी कि़स्त नहीं डाली गई है। इस संबंध में एसडीएम घनसाली से शिकायत की गई, तो वे ग्रामीणों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं, साथ ही डीएम के संज्ञान में भी कई बार यह मामला लाया गया। लेकिन इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ग्रामीण गुणानंद, हृदयराम भट्ट, परमानंद, भागवत प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद,रामप्रसाद,धर्मानंद भगवती प्रसाद आदि काश्तकारों ने शीघ्र किसान समान निधि का पैसा न मिलने पर तहसील मुयालय में धरने की चेतावनी दी है।

Advertisement