Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

आमरण अनशन पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

देहरादून। निजी आयुष कॉलेजों के हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मनमानी फीस लेने के विरोध में छात्रों का धरना परेड ग्राउंड में रविवार को भी जारी रहा। यहां पर पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे छात्र सौरभ सरकार की रविवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी छात्रों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों की टीम ने उसका स्वास्थ्य जांचा और उसे डिहाइड्रेशन, बीपी कम होने की दिक्कत बताई। प्रभारी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि छात्र की तमाम जांचें कराई जा रही है। उधर, छात्रों, अभिभावकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां पर सरकार एवं निजी कॉलेजों के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों के धरने की वजह से परेड ग्राउंड में बड़ी संया में पुलिस कर्मी तैनात किये गये हैं, जो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। इस दौरान ललित तिवारी, अजय, प्रगति जोशी, जगदंबा नौटियाल, गोविंद पांडेय, राजेश्वरी कृषाली, राधेश्याम शर्मा समेत छात्र फैसल सिद्दीकी, शिवम शुक्ला, हार्दिक, शिवम तिवारी, प्रखर, भास्कर, दिव्या, कृति, सलमान, आमिर आदि मौजूद रहे।

Advertisement