Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने का करेंगे विरोध : हरीश रावत 

 

नई टिहरी।   पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत आगामी 14 नवंबर को टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में ऋषिकेश बाईपास पर अवस्थित टीएचडीसी के कार्यालय के गेट पर उपवास पर बैठेंगे। इस उपवास में प्रतापनगर क्षेत्र के लोग भी पूर्व सीएम के साथ उपवास करेंगे। यह जानकारी देते हुये कांग्रेसी नेता देवी सिंह पंवार ने बताया टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने का पूरी टिहरी के लोग विरोध करते हैं। इससे टिहरी के पुनर्वास कार्यों सहित टीएचडीसी कर्मचारियों व टीएचडीसी की स्थानीय रोजगार नीति पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। इसलिए पूर्व सीएम के साथ इस दिन विजय सिंह, विरेंद्र, धर्मेंद्र रावत, रविंद्र पवार ,भगवान सिंह रावत, शिव सिंह पोखरियाल आदि सहित दर्जनों लोग उपवास पर बैठेंगे।

 

 

 

 

Advertisement