Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर में धारा 144 समाप्त: डीएम

अयोध्या फैसले पर जिलाधिकारी ने लगाई गई थी धारा 144

बागेश्वर । जिला  मजिस्ट्रेट रंजना राजगुरु ने अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या में राम मंदिर भूमि प्रकरण में दिए गए निर्णय आने के नियत दिनांक 09 नवम्बर, 2019 को असामाजित तत्वों के द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने एवं धार्मिक उन्माद भडकाने की दृष्टिगत जनपद बागेश्वर में धारा 144 लागू की गर्इ थी। वर्तमान में जनपद बागेश्वर के क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य पाये जाने पर धारा 144 द0प्र0स0 के अंतर्गत जारी निषेधा को समाप्त किया जाना प्रतीत होता है। इसलिए दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जारी निषेधा को समाप्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

 

Advertisement