भतरौजखान पुलिस ने 80 टिन अवैध लीसा किया बरामद एक अभियुक्त गिरफ्तार
अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस को 80 टिन अवैध लीसा के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनाॅक- 12.11.2019 को उ0नि0 इन्दर सिंह ढैला, का0 मो0 मन्सूर, का0 जीवन फुलेरा थाना भतरौजखान द्वारा बेतालघाट तिराहे के पास वाहन संख्या- *यू0के0-01 सीए-1022 पिकप* को चैक किये जाने पर रमेश सिंह बिष्ट पुत्र लाल बहादुर निवासी- ग्राम व पो0- पाली तहसील- द्वाराहाट अल्मोडा के कब्जे से *80 टिन अवैध लीसा कीमत- एक लाख साठ हजार रूपये बरामद किया गया।* इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुनील बिष्ट ने बताया कि अचानक की गयी वाहन चैंकिंग के दौरान वाहन में लीसा बरामद हुआ है। लीसे के कागजात माॅगने पर 30 टिन लीस का रमन्ना ही दिखा सका अन्य 50 टिन लीसे के सम्बन्ध में कोई भी वैध कागजात नहीं दिखाने पर थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0-26/2019 धारा- 26/41/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करने के उपरान्त वाहन को सीज किया गया है। पूछताछ पर बताया कि यह लीसा चैनी बेतालघाट नैनीताल से सोनी रानीखेत की ओर ले जा रहा था। इस सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
