अवैध खनन सामग्री परिवहन करने पर चौखुटिया पुलिस ने एक टैक्टर/ट्राली को किया सीज
अल्मोड़ा। दीपक सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी- नौ गाॅव तड़ागताल थाना चौखुटिया बिना नम्बर व बिना कागजात की टैक्टर ट्राली से अवैध खनन सामग्री परिवहन करने पर ग्राम- तड़ागताल चौकी खीड़ा के पास से थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने चैकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 183/196/202/207 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए टैक्टर/ट्राली को सीज कर अवैध खनन के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु एसडीएम द्वाराहाट को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है ।
