March 6, 2026

पिंडारी ग्लेशियर के नए रूटों के निर्माण हेतू 92 लाख 63 हजार स्वीकृत : जिलाधिकारी

पर्यटन को लगेंगे अब पंख

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अवगत कराया है कि विश्व प्रसिद्ध पिण्डारी ग्लेशियर रूट में सुराग से सुन्दरढुंगा तक नये टै्रक रूट बनाये जाने तथा उसके सफल क्रियान्वयन हेतु मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के तहत शासन द्वारा 92 लाख, 63 हजार की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह धनराशि निम्न शर्तो के अधीन कार्यदायी संस्था को तत्काल उपलब्ध करायी जायेगी, जिसमें कार्यदायी संस्था कार्य की प्रगति की निरन्तर एवं गहन समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समय के अनुसार समयबद्ध रूप से कराया जाना सुनिश्चि करेंगी तथा विलंब या किसी भी दशा में पुनरीक्षित आंगणन पर विचार नही किया जायेगा। समय से कार्य पूर्ण न होने की दृष्टिगत लागत वृद्धि होने पर पुनरीक्षित आंगणन प्रस्तुत किये जाने की स्थिति में पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था एवं संबंधित तकनीकि अधिकारियों कां होगा। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व विस्तृत आंगणन/मानचित्र पर सक्षम अधिकारी से प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त करनी आवश्यक होगी। स्वीकृति धनराशि के सापेक्ष आहरण वास्तविक आवश्यकतानुसार किस्तों में किया जायेगा। धनराशि का व्यय वित्त विभाग के आदेशानुसार एवं प्रतिबंधों का अनुपालन किया जायेगा। तथा समय-समय पर जारी शासनादेशों अन्य आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। विस्तृत आंगणन में प्राविधानों एवं तकनीकि स्वीकृति के आंगणन के प्रावधानों में परिवर्तन/आपत्ति करने से पूर्व सक्षम अधिकारी की अनुमति अवश्य रूप से प्राप्त कर ली जाय। आंगणन मे प्राविधानित डिजाइन एवं मात्राओं हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी।