April 23, 2026

कुलसचिव और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, धरना खत्म

देहरादून। आयुर्वेद विवि में तीन साल से अटकी तीस नर्सिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी होगी। कुलपति प्रो. सुनील जोशी के आदेश पर कुलसचिव प्रो. माधवी जोशी ने इसके लिए नियुक्ति कमेटी का गठन कर दिया है। इसके बाद कुलसचिव और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आमरण अनशन पर बैठी अयर्थी स्मिता कोठियाल का जूल पिलाकर अनशन तुड़वाया और अयर्थिंयों ने एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित कर दिया। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना विवि पहुंचे। उन्होंने अयर्थियों की समस्या के संबंध में कुलपति से वार्ता की। कुलपति ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर अपनी सहमति दी और कुलसचिव प्रो. मावधी गोस्वामी को लिखित आदेश कर दिये। जिसके बाद कुलसचिव ने एक कमेटी का विधिवत गठन और एक सप्ताह में चयनित अयर्थियों की नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश कर दिये। इसके बाद आमरण अनशन पर बैठी स्मिता कोठियाल का जूल पिलाकर अनशन तुड़वाया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि कि यदि एक सप्ताह में समस्या हल नहीं होती तो वह खुद धरने पर बैठ जाएंगे। आंदोलन की अगुवाई कर रही कोठियाल ने कहा कि वे एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित कर रहे हैं। इसके बाद भी नियुक्ति नहीं दी जाती तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, शिवानंद घिल्डियाल, सुषमा, प्रियंका, लतिका, नीमा, सोनिका, ममता, रचना, वंदना, मधु, लक्ष्मी, अंजुम, नीलम, नित्या, योति अवस्थी आदि मौजूद रहे।