March 12, 2026

बागेश्वर-गिरेछीना सड़क को लेकर ग्रामीण लामबंद

बागेश्वर। द्वारिकाछीना में सितंबर माह से लगातार रोड बंद रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रोड बंद होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने जल्द रोड को पूरी तरह से सही करने या वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। सोमवार को जौलकांडे, शीशाखानी, लेटी आदि गांवों के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में द्वारिकाछीना के पास पहाड़ी दरकने के बाद से रोड बंद है। आज तक विभाग उसे सही नहीं करा सका है। रोड बंद होने से डोबा, चैहना, लेटी, सात, रतबे, जौलकांडे, बोरगांव, अमसरकोट, क्वैराली सहित दर्जनों गांवों का संपर्क कटा हुआ है। इन गांवों से रोजाना बचे पढऩे के लिए जिला मुयालय आते हैं। नौकरीपेशा व व्यापारियों का भी रोजाना आना जाना होता है। आए दिन यातायात ठप होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग और बीमार लोगों को बाजार व अस्पताल लाने में भी भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि तीन माह बीतने को है, लेकिन विभाग रोड को सही नहीं करा पा रहा है। जिस कछुवा गति से काम हो रहा है, उससे रोड के जल्द ठीक होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में ग्रामीणों को कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी कोई बताने वाला नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द रोड की मरमत करवाने या वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की। इस मौके पर हरीश सिंह मनराल, दर्वान सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, नरेश उप्रेती, लक्ष्मी दत्त, राम सिंह बिष्ट, किशोर चंद्र, बबलू आर्या, अशोक लोहुमी, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।