March 11, 2026

बागेश्वर जनता दरबार 21 फरियादी

बागेश्वर ।  आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ आयोजित की गयी जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों ने 21 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतों का प्रभारी जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण कर शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। प्रभारी जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायें। प्रभारी जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी। जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ललित मोहन सिंह परिहार ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नैल ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि कारगिल शहरीद रमेश सिंह परिहार के गांव डूंगरगांव के लिए वर्ष 2014 से रूनीखेत-खोली-अमतौडा होते हुए मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू हो गया था, जो अमतौडा से कुछ आगे वजीगांव के समीप तक किया गया, जिसका कार्य लंबे समय से कार्य बंद पडा हुआ हैं। अब भी गांव तक 04 किमी सड़क का निर्माण कार्य होना बाकी है, जिसके लिए उन्होंने शेष सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग की जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर को यथोचित कार्यवाही कर आंख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अर्जुन सिंह निवासी सैंज बागेश्वर ने शिकायत कर कहा कि उनकी छत पर उरेडा विभाग द्वारा सूर्योदय योजना अन्तर्गत 04 के0डब्ल्यू0 का संयंत्र स्थापित किया गया जो लगाने के दिन ही ठीक प्रकार से कार्य नही कर रहा है जिसके लिए उन्होंने संयत्र को सुचारू रूप से चलाने की मांग की, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग के अधिकारी को संयंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। रवि करायत पूर्व सदस्य जिला पंचायत ने शिकायत कर कहा कि पालडीछीना-जैन-करास मोटर मार्ग का पिछले 12 वर्षो में मात्र 07 किमी निर्माण हो पाया है, इसमें भी सड़के के मध्य एक बडा बोल्डर होने के 01 किमी सड़क का उपयोग नही हो पर रहा हैं जिसके लिए उन्होंने सड़क के शेष कार्य को करवाने एवं सड़क के मध्य से बोल्डर हटाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि को जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करते हुए आंख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बहादुर राम निवासी देवलधार जनोटी पालडी ने शिकातय कर कहा कि अल्मोड़ा मैग्नेसार्इड कंपनी द्वारा उनका उत्पीडन किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा उधमसिंह नगर के सितारगंज तहसील में दी गयी भूमि का पट्टा देने से रोका जा रहा है जिसके लिए उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बागेश्वर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनर्सा गोदावरी देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनर्सा में कार्यरत अध्यापक का स्थानान्तरण रोकने की मांग करते हुए कहा कि शिक्षक के विद्यालय में नियुक्त होने से शैक्षिक स्तर एवं अन्य गतिविधियों में इजाफा हुआ है साथ ही छात्र संख्या भी निरन्तर बढ रही हैं जिसके लिए उन्होंने शिक्षक का स्थानान्तरण रोकने की मांग की जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सदस्य जिला पंचायत करासीबूंगा एवं समस्त ग्रामीण करासीबूंगा ने शिकायत कर कहा कि बागेश्वर, गिरीछीना, जौलकांडे लेटी, शिशाखानी, डोबा, सात मोटर मार्ग्ा को विगत 03 माह से खराब हुआ है जिससे सभी ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है तथा लोगो का मुख्यालय से भी संपर्क टूट गया है तथा बच्चों को विद्यालय आने-जाने, वृद्धजनों व गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं जिसके लिए उन्होंने इस मार्ग को अतिशीघ्र ठीक कराने एवं वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर को प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समस्त ग्रामीण ग्राम झॉकरा ने शिकायत कर कहा कि कमेडीदेवी से झॉकरा तक मोटर मार्ग्ा स्वीकृत है, इस सडक मार्ग्ा के निर्माण के लिए टैन्डर प्रक्रिया भी हो चुकी हैं मगर अभी तक निर्माण का कार्य पूर्ण नही हो पाया है जिसके लिए उन्होंने सडक मार्ग्ा का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देने की मांग की, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट को जल्द से जल्द यथेाचित आवश्यक कार्यवाही कर आंख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मदन सिंह निवासी मंडलसेरा ने शिकायत कर कहा कि बागेश्वर-मंडलसेरा बार्इपास मोटर मार्ग निर्माण के दौरान उनकी नाप भूमि को काट दिया गया मगर अभी तक उसका मुआवजा नही मिल पाया है जिसके लिए उन्होंने कटी हुर्इ नाप भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिये। जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता मिलन में जो भी शिकायतें प्राप्त हुर्इ है उनके प्रति सभी अधिकारी संवेदनशील रहते हुए तत्काल प्राप्त शिकायतो का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें प्राप्त हुर्इ है और जो शिकायतें लम्बित है उन शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण हो। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतर्इ न बरती जाय। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। इसलिए जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उन शिकायतों के निराकरण के लिए मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समय सीमा के अन्तर्गत समस्याओं का निराकरण करें। जनसुनवार्इ में प्रभागीय वनाधिकारी मयंक शेखर झॉ, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, अधि0अभि0 विद्युत भाष्करानन्द पाण्डेय, लोनिवि बागेश्वर उमेश पंत, कपकोट संजय पांडे, पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य कृषि अधिकारी बी.पी.मौर्य, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र, सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You may have missed