March 22, 2026

चम्पावत में वर्चुअल क्लास से जाने गणित के सवालों के उत्तर 

चपावत। विकासखंड बाराकोट के राजकीय इंटर कॉलेज में वर्चुअल क्लास से पढ़ाई शुरू हो गई है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ने गणित की बारीकियों को जाना।जीआईसी बाराकोट के प्रधानाचार्य कपिल देव राम की देखेख में देहरादून से आए आशुतोष घोष ने वर्चुअल क्लास के बारे में पूर्ण जानकारी दी। इस दौरान कक्षा 9 की छात्र ममता वर्मा ने त्रिभुज और कोण के अंतर के बारे में पूछा। जिसे वर्चुअल क्लास के माध्यम से संतोषजनक उत्तर मिला। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए इस प्रकार की कक्षाओं से छात्राओं को अध्ययन में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकेगा। बीईओ रमेश राम ने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक इसका फायदा उठाने की अपील की। कक्षा का संचालन बीके सिंह ने किया। मौके पर नगेंद्र कुमार जोशी, दिनेश चंद्र उपाध्याय, आशीष ओली, भूपेंद्र प्रकाश, अतुल नाथ, दीपक रावत, मीना गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।