Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर में सवाल संगठन का सरकार से सवाल विकास कहा गया ।

 

बागेश्वर। बिचला दानपुर की समस्याओं को लेकर सवाल संगठन मुखर हो गया है। संगठन ने शिक्षा, संचार, सड़क को लेकर मयाणी से इंकलाबी नारे बुलंद किए। समस्याओं को सामने लाने और उनके निदान को संघर्ष करने के लिए रामगंगा घाटी संघर्ष संगठन का भी गठन हुआ। इस दौरान संगठन ने प्रधानमंत्री, मुयमंत्री, डीएम समेत कई अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेने और उनका निदान करने की मांग की। सोमवार को मयाणी गांव में बिचला दानपुर के मल्खाडुगर्चा, गोगिना, मयाणी, रातिरकेठी, कीमू सहित अन्य क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र में संचार व्यवस्था ढर्रे पर नहीं है। नेटवर्क आता-जाता रहता है। गोगीना मोटर मार्ग का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हुआ है। मरमत कार्यों में भी मनमानी और भ्रष्टाचार हो रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और किताबें बचों से दूर हो गईं हैं। क्षेत्र की लगातार उपेक्षा हो रही है। जिसके लिए संघर्ष संगठन का गठन किया गया है। जिसमें दलीप सिंह को अध्यक्ष, नेत्र सिंह उपाध्यक्ष, भवान सिंह सचिव, तारा सिंह कोषाध्यक्ष की जिमेदारी दी गई है। अगली बैठक दिसंबर में बुलाई गई है। उन्होंने समस्याओं का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की रणनीति तय करने का ऐलान किया। बैठक का संचालन सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश कृषक ने किया। नव निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, ग्राम प्रधान प्रधान नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने समस्याओं के निदान को संघर्ष करने की बात कही।

Advertisement